बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
02-Sep-2023 08:21 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की पुलिस अब वीडियो कांफ्रेस और फेसबुक लाइव के जरिए आम लोगों की शिकायत सुनेगी। इसकी शुरुआत आज से राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भोजपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज और कटिहार में होने जा रही है। इस बात की आधिकारिक जानकारी ADG मुख्यालय जे एस गंगवार ने दी है। उन्होंने बताया कि आज यानी 02 सितंबर से पटना में ग्रामीण SP वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से और सिटी SP सेंट्रल फेसबुक लाइव के माध्यम से आम जन की शिकायत सुनेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, जिन लोगों को फेसबुक का अनुभव नहीं है, वो अपने जिले में थाना, SDPO कार्यालय जाकर पहले रजिस्ट्रेशन कराएंगे। फिर उन्हें स्लॉट मिलेगा। उसी दिन थाने आना होगा। उसके बाद वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से अपनी समस्याओं की जानकारी दे सकेंगे। फिलहाल पटना समेत सात जिलों में इसकी शुरुआत की। इसे बेहतर बनाने के लिए आगे जिलों में भी इस तरह सुविधाएं लोगों को दी जा सकेगी। ताकि लोगों के समस्या का निदान जल्द हो सके।
बिहार पुलिस के एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि, वर्तमान में जन शिकायतों की सुनवाई को लेकर जिला से लेकर पुलिस मुख्यालय में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया हुआ है। इसमें दोपहर 12 से 1 बजे तक अब तकनीकी माध्यम से जन शिकायत सुनी जायेगी। इसका फायदा होगा कि सुदूर क्षेत्रों से जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाने वाले आवेदक भी अपनी शिकायतें वरीय पदाधिकारी तक पहुंचा सकेंगे।
एडीजी मुख्यालय ने बताया कि फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वीसी या फेसबुक लाइव का चयन किया गया है। भविष्य में गूगल मीट या अन्य माध्यमों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। शुक्रवार को पटना ग्रामीण और नगर एसपी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से शिकायतें सुनी. उन्होंने कहा कि अगले एक महीने तक इस व्यवस्था का अध्ययन किया जायेगा। इस प्लेटफॉर्म पर दूसरे विभागों से जुड़ी शिकायतें भी मिल सकती ह। इसको देखते हुए सभी शिकायतों के निवारण की बेहतर प्रणाली विकसित की जायेगी।