ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट

बिहार में टीकाकरण का महाभियान आज से, सीएम नीतीश करेंगे शुरुआत

बिहार में टीकाकरण का महाभियान आज से, सीएम नीतीश करेंगे शुरुआत

21-Jun-2021 07:08 AM

PATNA : बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान को और रफ्तार देने के लिए।आज से महाअभियान की शुरुआत हो रही है। नीतीश सरकार ने 6 महीने में 6 करोड़ कोरोना वैक्सीन देने का लक्ष्य तय किया है जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे करेंगे। आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री इस महाअभियान की शुरुआत करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी भी जुड़ेंगे, साथ ही साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 


राज्य में टीकाकरण अभियान को तेज रफ्तार से चलाने के लिए सरकार ने प्रखंड स्तर तक के टास्क फोर्स का गठन किया है। प्रदेश के अंदर अगले 6 महीने में 6 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य हासिल करने के लिए सेक्टर वाइज टारगेट ग्रुप बनाया गया है। महाअभियान की शुरुआत के साथ ही बिहार में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री लोगों से अपील भी करेंगे कि लोग वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम ना पाले और टीका जरूर लें। राज्य सरकार ने इसके लिए सभी जिलों के डीएम को निर्देश भी जारी कर दिया है। पटना समेत सभी जिलों में इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। 


आज टीकाकरण के मेगा कैंप के लिए सभी जिलों को लक्ष्य भी दिया गया है जीविका दीदियों और उनके परिवारों का ना केवल टीकाकरण किया जाएगा बल्कि उनकी मदद से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए अब वैक्सीनेशन सेंटर की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। सामान्य तौर पर राज्य में दो हजार के करीब स्थायी टीकाकरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। बिहार में अगर मिशन 6:6 को हासिल करना है तो इसके लिए राज्य सरकार को हर दिन 3 लाख 30 हजार के औसत से टीकाकरण करना होगा।