ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला

Home / news / पटना में आज से बदल गया स्कूलों का समय, जानिए.. क्या है नई...

पटना में आज से बदल गया स्कूलों का समय, जानिए.. क्या है नई टाइमिंग

03-Apr-2023 09:46 AM

By First Bihar

PATNA: पटना में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। अब सभी सरकारी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में ही चलेंगे। शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद अब सभी सरकारी स्कूल सुबह 6:30 बजे से दिन में 11:30 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। राजधानी पटना के सरकारी स्कूलों की समय सारणी में आज से बदलाव हुआ है। 


पटना के डीईओ ने रविवार को आदेश जारी किया है कि शिक्षा पटना जिले के स्कूलों को तीन अप्रैल से गर्मी की छुट्टी से पहले तक सुबह 6:30 से 11:30 तक संचालित किया जाएगा। वहीं स्कूलों में 11:30 बजे मिड डे मील कराने को कहा गया है। गर्मी को देखते हुए हर साल राज्य के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया जाता है। इस वर्ष भी बढ़ती गर्मी को ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया गया है।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शहर का तापमान अब तेजी से बढ़ने वाला है। 6 अप्रैल तक पटना का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। ऐसे में गर्मी की वजह से छात्रों को परेशानी न हो इसलिए पटना के जिला शिक्षा अधिकारी ने इस बाबत आदेश जारी किया है। अमित कुमार ने इस संबंध में सभी स्कूलों के प्राचार्य को एक पत्र जारी कर कहा है कि तीन अप्रैल से मार्निंग शिफ्ट में जिले के स्कूलों का संचालन होगा।