ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / news / आज बिहार रचेगा इतिहास, जल-जीवन-हरियाली के समर्थन में बनेगी 16443 किमी लंबी मानव...

आज बिहार रचेगा इतिहास, जल-जीवन-हरियाली के समर्थन में बनेगी 16443 किमी लंबी मानव शृंखला

19-Jan-2020 07:29 AM

PATNA : आज बिहार एक बार फिर से इतिहास रचने को तैयार है. बिहार में विश्व की अब तक की सबसे लंबी मानव शृंखला बनेगी. जल-जीवन-हरियाली और नशा मुक्ति के समर्थन के साथ-साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा मिटाने के लिए पूरे बिहार में 16443 किमी लंबी मानव शृंखला बनायीं जाएगी. रविवार को साढ़े 11 बजे से आधे घंटे तक पूरे राज्य में सवा चार करोड़ से अधिक लोग मानव शृंखला बनायेंगे. 

news image


राजधानी पटना के  गांधी मैदान में मानव श्रृंखला का मुख्य आयोजन किया जायेगा. जल-जीवन-हरियाली और शराबबंदी के पक्ष में और दहेजप्रथा व बाल विवाह के खिलाफ एक बार फिर से बिहारी एकजुट होंगे. गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई मंत्री और अफसर मौजूद रहेंगे. 15 हेलिकॉप्टरों पर सवार फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर आसमान से मानव शृंखला को अपने कैमरे में कैद करेंगे. गांव से लेकर शहर तक हर एक किलोमीटर पर एक वीडियोग्राफर को तैनात किया गया है. सुबह 11.30 से 12 बजे के बीच पूरे बिहार में 16 हजार किमी से अधिक लंबाई की मानव शृंखला बनेगी. इसमें बच्चे, शिक्षक, महिलाएं सहित हर तबके के लोग शामिल होंगे.  

मानव श्रृंखला को लेकर राज्य प्रशासन की ओर से सभी जिलों की तैयारियों का जायजा लिया गया. पुलिस मुख्यालय ने भी सभी जिलों में पुलिस को शृंखला बनने से समाप्त होने तक की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहने को कहा है. मानव श्रृंखला के सफल आयोजन के लिए नोडल शिक्षा विभाग ने सभी विभागों को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया है. इसके चलते रविवार को सभी सरकारी दफ्तर खोले गये हैं.