हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी
31-Dec-2021 11:44 AM
PATNA : बिहार में आज कोरोना टीका लगाने का रिकॉर्ड बनाया जायेगा. यह रिकॉर्ड होगा 10 हजार वैक्सीनेशन का है. आज 31 दिसंबर की रात 12 बजे तक यह लक्ष्य पूरा हो जाये इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम दो दिनों से मेगा कैंप कर रही है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस बड़े लक्ष्य को हासिल करने में समाज के हर वर्ग के लोगों का सहयोग जरूरी है.
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत का कहना है कि बिहार में 6 माह में 6 करोड़ टीका लगाने का लक्ष्य था. लेकिन, स्वास्थ्य विभाग की टीम और लोगों के जज्बे से 10 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड बनाया जा रहा है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में 31 दिसंबर की सुबह 7 बजे तक बिहार में कुल 99444047 लोगों का टीकाकरण हो चुका है. इसमें पहली डोज लेने वालों की संख्या 57703031 और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 41741016 है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जनवरी 2021 से वैक्सीनेशन का शुभारंभ पूरे देश में एक साथ हुआ है.
इस दौरान 2021 में बिहार ने वैक्सीनेशन का कई रिकॉर्ड बनाया है. अब साल के जाते-जाते 10 करोड़ कोरोना टीके का रिकॉर्ड शुक्रवार को बनाया जाएगा. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग आम जनता के सहयोग और लोगों के जज्बे को आधार बता रहा है.
बिहार में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या भी संतोषजनक बताई जा रही है. अपर मुख्य सचिव का कहना है कि 7.76 करोड़ लोगों को पहली और 4 करोड़ लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डोर टू डोर सर्वे में रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन हुआ है.