ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

बिहार में आदमखोर सियार का आतंक, मां के साथ सो रही 2 साल की बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

12-Sep-2024 09:53 PM

By First Bihar

SARAN: उत्तर प्रदेश के बहराइच और बिहार के गया, मुजफ्फरपुर के बाद अब सारण के मांझी में आदमखोर सियार का आतंक देखने को मिला। जहां दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव स्थित एक घर में मां के साथ सोई दो साल की बच्ची को सियार ले भागा और नोंच-नोंचकर उसे मार डाला। आज बच्ची का क्षत-विक्षत शव खेत से बरामद किया गया।


 घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दाउदपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वही मृत बच्ची के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्ची की पहचान पिंटू बांसफोर और काजल देवी की दो वर्षीया पुत्री पीहू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि काजल देवी अपनी बेटी पीहू और बेटे विशाल के साथ घर में जमीन पर सोई हुई थी।


 भीषण गर्मी की वजह से घर का दरवाजा खुला रखा था। वो इस बात से अनजान थी कि सियार आएगा। जब सभी सदस्य गहरे नींद में सोये हुए थे और दरवाजा खुला होने की वजह से सियार घर के अंदर घुस गया और मां के साथ सो रही बच्ची को मुंह से उठाकर ले भागा। लेकिन इसकी भनक तक किसी को नहीं हुई। देर रात में जब अचानक काजल देवी की नींद टूटी तो देखा की बच्ची गायब है। वो चीख-चीख कर रोने लगी। काजल देवी के रोने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी उठ गये। 


जिसके बाद पड़ोसी भी रोने की आवाज सुनकर घर से बाहर निकल गये। जब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई तो वो भी हैरान रह गये। यह चर्चा होने लगी की आखिर बच्ची कहां गई। परिवार के लोग और ग्रामीणों ने मिलकर रातभर बच्ची की खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। बच्ची को ढूंढते-ढूंढते सुबह हो गयी। तभी शौच के लिए गये ग्रामीण ने खेत में बच्ची का शव देखा फिर क्या था देखते ही देखते यह बात आग की तरह फैल गयी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। 


जो क्षत विक्षत स्थिति में थी। ग्रामीण ने बताया कि बच्ची के शव को नोंचते हुए उन्होंने आदमखोर सियारों के झुंड को देखा था। लेकिन जब तो वो वहां पहुंचे तब तक आदमखोर सियार भाग चुका था। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। गांव के लोग इस घटना से काफी डरे हुए हैं और आदमखोर सियार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने वन विभाग की टीम को इस घटना की सूचना दी।