ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / बिहार में सात हजार से ज्‍यादा शराबी गिरफ्तार, विभाग को मिल रही सफलता

बिहार में सात हजार से ज्‍यादा शराबी गिरफ्तार, विभाग को मिल रही सफलता

02-Sep-2022 08:58 AM

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसको प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन सबसे ज्यादा अलर्ट है। पिछले 8 महीने की बात करें तो मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की कार्रवाई दस गुना तेज़ कर दी गई है। उत्पाद विभाग की टीम जनवरी में हर रोज़ औसत 42 गिरफ्तारी करती थी, लेकिन अगस्त तक ये बढ़कर 395 हो गई है। जनवरी में पुलिस और उत्पाद टीम की संयुक्त कार्रवाई का आंकड़ा हर रोज़ 350 गिरफ्तारी का था। 



इसको लेकर विभाग के उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया है कि जब से ड्रोन, मोटरबोट से छापेमारी शुरू की गई है तभी से गिरफ्तारी में ज्यादा सफलता मिल रही है। अभी 29 ड्रोन से अलग-अलग जिलों में छापेमारी की जा रही है। इस साल सिर्फ ड्रोन से 18 हजार से अधिक छापेमारी की गई है। 



विभाग की तरफ से जो रिपोर्ट तैयार किया गया है, उसके अनुसार अगस्त महीने में ही अवैध 10 हजार 650 छापेमारी हुई, जिसमें 26 हजार आरोपी गिरफ्त में आए। इसमें पुलिस ने 15 हजार 261 जबकि मद्यनिषेध विभाग ने 10 हजार 653 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें 997 आरोपी शराब की होम डिलीवरी करने वाले शामिल हैं। छापेमारी में तीन लाख 28 हजार लीटर से अधिक देसी-विदेशी शराब बरामद हुई है।



अगस्त माह महीने में कुल 10653 गिरफ्तारी हुई, जिसमें  7184 शराबी हैं। वहीं शराब बेचने वाले 3469 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उत्पाद अधिकारियों के मुताबिक़, एक अप्रैल से लागू संशोधन कानून के बाद पहली बार शराब पीने वालों को जुर्माना राशि देकर छोड़ने का प्रविधान किया गया है।