बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
21-Feb-2022 06:48 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक महकमें से आ रही है। राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने कुल 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार दिया है।
साल 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी गणेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक हेडक्वार्टर के पद पर तैनात किया गया है। उनके पास पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
2005 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन को पुलिस उपमहानिरीक्षक रेल बिहार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजीव रंजन फिलहाल पुलिस उपमहानिरीक्षक के राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो पटना के पद पर तैनात हैं। इसके अलावे 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी राशिद जमां को कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस अधीक्षक के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। फिलहाल उनके पास स्पेशल ब्रांच पटना में पुलिस अधीक्षक का भी पद है।
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय प्रसाद को बीएमपी दस्ता में समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे फिलहाल पुलिस अधीक्षक सहायक निदेशक नागरिक सुरक्षा पटना के पद पर तैनात हैं। इसके साथ ही सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्याण पटना के पद पर तैनात रमन कुमार चौधरी को बीएमपी-5 पटना में समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी सुशील कुमार को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई पटना के पद पर तैनात किया गया है।फिलहाल वे बीएमपी-3 बोधगया में समादेष्टा के पद पर तैनात हैं। उनके पास बोधगया स्थित बीएमपी-17 के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार भी है। इसके अलावे गया टाउन के एसपी राकेश कुमार को बोधगया स्थित बीएमपी-3 और बीएमपी-17 के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

