चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
16-Mar-2021 09:17 PM
PATNA : बिहार में 5वीं और 8वीं क्लास के छात्र-छात्राएं बिना एग्जाम दिए ही अगले क्लास में प्रमोट हो जायेंगे. यानी कि इसबार उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होना पड़ेगा. क्योंकि शिक्षा विभाग ने सत्र 2020-21 में 5वीं और 8वीं कक्षा के बच्चों को बिना परीक्षा के प्रमोट करने का आदेश जारी कर दिया है.
बिहार शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 5वीं और 8वीं क्लास में पढ़ रहे बच्चे को प्रमोट किया जायेगा. बिना परीक्षा दिए ही स्टूडेंट्स अगली कक्षा के लिए प्रोन्नत हो जायेंगे. गौरतलब हो कि कोरोनाकाल में एहतियात के तौर पर प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था. लगभग एक साल स्कूल बंद रहने के बाद 8 फरवरी से प्राथमिक विद्यालय भी खोल दिए गए हैं.
बिहार शिक्षा विभाग की ओर से जारी संकल्प पत्र में ये लिखा गया है कि बिहार के बच्चों की मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा नियमावली 2019 का नियम 10 क कक्षा पांच एवं आठ के लिए वार्षिक परीक्षा का आयोजन से संबंधित है .उक्त परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को पांचवी कक्षा अथवा आठवीं कक्षा में रोका जा सकता है.
कोरोना संक्रमण के कारण सभी विद्यालय 13 मार्च 2020 से बंद कर दिए गए थे. 8 फरवरी 2021 से कक्षा 6 से 8 तक एवं 1 मार्च 2021 से एक से पांच तक के विद्यालय का संचालन शर्तों के साथ प्रारंभ किया गया. शैक्षिक सत्र 2020 21 में उक्त कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका. इस कारण छात्र-छात्राओं को कक्षा पांच एवं आठ के लिए वार्षिक परीक्षा का आयोजन करने में कठिनाई हो रही .लिहाजा नियमावली को शिथिल किया जाता है.
