बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
07-Dec-2021 10:32 AM
PATNA : देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी के साथ बढ़ते ही जा रहे हैं. इस बीच बिहार में भी ओमिक्रॉन की आहट ने सरकार की नींद उड़ा कर रख दी है. बता दें बिहार में 24 घंटे में 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
जिसमें सबसे अधिक 6 मामले पटना के और एक मामला वैशाली का है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य में 726244 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. इनमें 714126 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव हो गई है. वहीं सूबे में ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों के साथ साथ सभी मेडिकल स्टॉफ की छुट्टी कैंसिल कर दी है. बता दें इंग्लैंड से बिहार आए कोरोना संक्रमित में डेल्टा वैरिएंट मिला है.
दिसंबर महीने के 6 दिनों में कोरोना के 21 नए केस आए हैं. वहीं 24 घंटे के अंदर 7 नए केस आए हैं. जिनमें सबसे अधिक पटना में 6 लोगों में कोरोना के मामले पाए गए है. यह स्थिति तब है जब जांच टारगेट के बाद भी दो लाख के पार नहीं जा रही है. 24 घंटे में 112818 लोगों की ही जांच हो पाई है. तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. जांच की संख्या बढ़ाने के साथ नए वैरिएंट को लेकर सावधानी का निर्देश है.