चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
16-Apr-2021 06:37 PM
PATNA : देश भर में तबाही मचा रही कोरोना वायरस को लेकर बिहार सरकार और भी ज्यादा सतर्क हो गई है. बिहार में कोरोना संक्रमण की वजह से स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक होती जा रही हैं. इसलिए सरकार ने एक बड़ा फैसला ले लिया है. बिहार के सारे जिम, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आउटडोर स्टेडियम और इनडोर स्टेडियम को बंद कर दिया गया है.
बिहार में कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार की तरफ से पटना में आज यानी कि शुक्रवार शाम को एक बैठक बुलाई गई है, जो अभी चल रही है. इस बैठक में कोरोना वायरस से निपटने के इंतजामों की समीक्षा की जा रही है. माना जा रहा है कि सरकार कोई बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है. लेकिन इस बैठक से पहले बिहार सरकार के संस्कृति, कला एवं युवा विभाग की ओर से एक बड़ी जानकारी निकल कर सामने आई है.
संस्कृति, कला एवं युवा मंत्रालय की ओर से जारी नया आदेश के मुताबिक बिहार के सारे जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आउटडोर स्टेडियम और इनडोर स्टेडियम को 16 मई तक बंद कर दिया गया है. कोरोना की दूसरे लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार सरकार बहुत चिंतित है. इसलिए यह बड़ा निर्णय लिया गया है.
मंत्रालय की ओर से जारी इस आदेश में साफ़-साफ़ लिखा गया है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर और राज्य में तेजी से बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए यह डिसीजन लिया गया है. पत्र में ये भी कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से 16 मई तक लागू रहेगा. यह पत्र छात्र एवं युवा कल्याण विभाग के निदेशक संजय सिन्हा की ओर से निर्गत किया गया है.
दूसरी ओर बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार इसे लेकर आज एक हाई लेवल बैठक कर रहे हैं. तो सबकी निगाहें उस बैठक पर भी टिकी हुई है. क्योंकि इस अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की उम्मीद है. मसलन जो गाइडलाइन जारी की गई है उसे और कड़ा किया जा सकता है. साथ ही उसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश जारी किया जा सकता है.
