चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
20-Apr-2021 12:18 PM
PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। राज्य में संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिसके कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब आलम यह है कि मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर भी नसीब नहीं हो पा रहा है। बिना ऑक्सीजन के मरीजों की जान सांसत में पड़ी हुई है। जबकि अपराधियों को यह आसानी से उपलब्ध हो रहा है। जिसका उपयोग अपराधी एटीएम को काटने में कर रहे हैं। एटीएम काटने वाले गैंग इस सिलेंडर को छह हजार रुपये में खरीद रहे हैं।
यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि पुलिसिया जांच में यह बात सामने आया है। चिरैयाटांड़ इलाके से अपराधियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदी थी। यदि पुलिस इस मामले की छानबीन करती है तो एक बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है जो अवैध तरीके से ऑक्सीजन सिलेंडर के इस धंधे से जुडे़ हैं।
बीते दिनों पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम को गैस कटर से काट रहे पांच अपराधियों को कंकड़बाग पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जबकि एक अपराधी मौके से फरार हो गया। दरअसल शनिवार की देर रात इन अपराधियों को पुलिस ने शालीमार के समीप स्थित एटीएम से पकड़ा था। यदि पुलिस को पहुंचने में थोड़ी भी देर होती तो अपराधी 25 लाख रुपए लेकर फरार हो जाते।
एटीएम में छेड़छाड़ की सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से देसी कट्टा, एक कारतूस, एलपीजी सिलेंडर, एक ऑक्सीजन सिलेंडर और एक गैस कटर बरामद किया। गिरफ्तार पांचों अपराधी पटना के चिरैयाटांड़ पुल और पोस्टल पार्क इलाके में किराए का मकान लेकर रहते थे।
फिलहाल पुलिस इस पूरे रैकेट का पता लगाने में जुटी है वही फरार एक अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस को पता चला कि एटीएम को काटने में अपराधी ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग करते है और लूट की घटना को अंजाम देते है।