अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
15-Apr-2022 07:49 PM
GOPALGANJ : बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास की है। यहां तेज गति से आ रही कार ने एनएच पर खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबति तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी निवासी गोपाल पोद्दार और आशा देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। हादसे में घायल हुए तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से डॉक्टरों ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि बेगूसराय निवासी गोपाल पोद्दार, संयज पोद्दार, कंचल माला देवी, रंजू देवी और आशा देवी एक कार से थावे दुर्गा मंदिर में पूजा करने के लिए आए थे। पूजा करने के बाद सभी थावे से बेगूसराय लौट रहे थे। इस दौरान कार ने एनएच पर खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान रास्ते में दो लोगों की मौत हो गई।