ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी

Home / news / बिहार : मंदिर निर्माण के लिए चंदा नहीं देने पर ड्राइवर को बेरहमी...

बिहार : मंदिर निर्माण के लिए चंदा नहीं देने पर ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, ट्रक में की जमकर तोड़फोड़

31-Mar-2022 03:57 PM

MUNGER : खबर मुंगेर से है, जहां मंदिर निर्माण के लिए मन मुताबिक पैसा नहीं देने पर मंदिर निर्माण से जुड़े लोगों ने एक ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पिटाई का विरोध करने पर लोगों ने ट्रक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ट्रक चालक किसी तरह से भागकर तारापुर थाना पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


दरअसल, बेगूसराय के मटिहानी थाना के रामदिरी गांव निवासी ट्रक चालक शत्रुघ्न कुमार बेगूसराय से जमुई जा रहा था। इसी दौरान जब वह ट्रक लेकर मुंगेर जिला के तारापुर स्थित लौना खुदिया नहर के पास पहुंचा तो कुछ लोग  मंदिर निर्माण के लिए चंदा वसूल रहे थे। चंदा मांगने वाले लोग 50 रुपए की मांग कर रहे थे। ट्रक चालक शत्रुघ्न कुमार ने 10 रुपए चंदा के रूप में देने लगा तो चंदा मांग रहे लोग 50 रुपए मांगने लगे। ट्रक चालक ने जब इस बात का विरोध किया तो चंदा मांग रहे लोग आक्रोशित हो गए और ट्रक पर मौजूद खलासी के साथ गाली गलौज करने लगे।


जब ट्रक चालक शत्रुघ्न कुमार ने बीच बचाव करना चाहा तो आरोपियों ने उसपर हमला बोल दिया और डंडे से पीटकर उसे घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने ट्रक का शीशा भी तोड़ डाला। किसी प्रकार ट्रच चालक तारापुर थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ट्रक चालक ने अफजलनगर खुदिया निवासी विष्णु यादव, बादल यादव, संतोष यादव, उमेश सिंह, राजीव यादव, राजेश यादव, विष्णु देव यादव समेत अन्य अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित चालक ने पुलिस को यह भी बताया है कि पहले भी आरोपियों ने उससे रंगदारी के रूप में पैसे वसूले हैं।


चालक के बयान पर थाने में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने दो आरोपियो राजेश यादव एवं विष्णु देव यादव को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। पूरे मामले पर तारापुर डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से नकद पैसे भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।