ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: मामूली बात पर शख्स की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

12-Jun-2024 09:17 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मामूली विवाद को लेकर बदमाशों ने इस घटना को दिया अंजाम दिया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खांईड दियारा की है। 


मृतक पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के राजौरा वार्ड-3 निवासी श्री लाल सहनी के 40 वर्षीय बेटे गोपाल सहनी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दबंगों द्वारा मछली पालन के लिए मछली का जीरा(बच्चा) गड्ढे में डाला गया था। इस काम को गोपाल सहनी ने किया था। गोपाल सहनी अपनी मजदूरी का पैसा मांगने के लिए जब आरोपियों के पास पहुंचा तो उन्होंने पैसे देने से आनाकानी की।


जिसके बाद गोपाल सहनी ने गड्ढे में डाले गए जाल को निकाल लिया और जाने लगा। जिससे नाराज होकर आरोपियों ने गोली चला दी। गोली लगने से गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने का बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।