मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-Jun-2024 03:25 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR : कैमूर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद देखते ही देखते बात बढ़ गई और गोरीबारी शुरू हो गई। फायरिंग की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। दोनों घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रामगढ़ थानाक्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर की है।
गोली लगने से घायल लोगों की पहचान पुरुषोत्तमपुर निवासी नीतीश कुमार और आकाश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई और बाद में एक पक्ष के लोगों ने गोली चला दी। जिसमें नीतीश और आकाश को गोली लगी है। दोनों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार भी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है। जिसमें दो लोगों को गोली लगी है। मामले की छानबीन की जा रही है और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।