मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
16-Jun-2024 12:51 PM
By First Bihar
MUNGER : मुंगेर में शनिवार कि रात बच्चों की लड़ाई में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि पांच अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना बासुदेवपुर थानाक्षेत्र के शेरपुर की है।
मृतक महिला कि पहचान शेरपुर मोहल्ला निवासी बंटी सिंह कि 34 वर्षीया पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम बंटी सिंह का 15 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार और संजीत यादव का 12 वर्षीय पुत्र टिंकू यादव के बीच रोड से साइकिल हटाने को लेकर विवाद हुआ था। शाम होते-होते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट हो गई।
जिसके बाद टिंकू यादव ने अपने घर जाकर घटना कि जानकारी अपने परिजनों को दी। इसपर संजीत यादव, उसका भाई सुनील यादव, रंजीत यादव सहित उसके परिवार के 7-8 लोग गुस्से से आग बबुला होकर लाठी, डंडा, ईट के साथ बंटी यादव के घर पर चढ़ाई कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में जम कर मारपीट हुई।
मारपीट में बंटी सिंह कि पत्नी पिंकी देवी के सिर पर डंडा लगने से मौक़े पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि एक ही तरफ के प्रीतम कुमार, बचनदेव सिंह, पुत्री सपना कुमारी, मृतका की गोतनी राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बासुदेवपुर और कोतवाली थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।