Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
31-Jan-2022 07:31 PM
MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से है, जहां एक चलती बस में आग अचानक आग लग गई। बस पर सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि आग में कई यात्रियों के सामान जलकर राख हो गये। बस आग लगने के बाद चालक और उपचालक बस को खड़ा कर मौके से फरार हो गये। जिसके बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक बस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।
घटना रहिका-बेनीपट्टी मुख्य मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी हुई बस मधुबनी से बेनीपट्टी के लिए खुली थी। बस में करीब 30 से 40 लोग सवार थे। अचानक बस के पौना मोड़ के पास पहुंचते ही बस के इंजन से धूंआ उठने लगा। जिसके बाद चालक ने बस को सड़क किनारे रोक दिया और यात्रियों को बस से उतरने को कहा। जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
यात्री जबतक कुछ समझ पाते बस धू-धूकर जलने लगी। यात्रियों ने किसी प्रकार अपनी जान बचाई। इस दौरान कई यात्रियों के सामान बस के अंदर ही रह गये। आग इतनी जोरदार थी कि किसी को बस के अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई और कई यात्रियों को सामान बस के साथ जलकर राख हो गये।
घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस की मानें तो बस पर सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं हालांकि बस का चालक और उप चालक फरार बताए जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लग गई होगी। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।