ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार : मां को देता था अपनी सारी कमाई, नाराज पत्नी ने पति...

बिहार : मां को देता था अपनी सारी कमाई, नाराज पत्नी ने पति का रेत दिया गला

02-Feb-2022 11:27 AM

ARRAH : बिहार के आरा से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है. और यह हमला किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही किया था. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. आनन फानन में स्थानीय लोग यूज़ इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गए. 


यह घटना मंगलवार देर रात नवादा थाना क्षेत्र के न्यू शीतल टोला मोहल्ले की है. देर रात इसी बात को लेकर पति-पति में विवाद शुरू हुआ. जिसके बाद मामला इतना बिगड़ा कि जहां सनकी पत्नी ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. जानकरी के अनुसार युवक अपनी कमाई पत्नी को नहीं देकर मां को देता था. इस कारण से पत्नी अक्से नाराज रहती थी. इस बात पर कई बार पति पत्नी के बीच कई बार विवाद भी हुआ है. लेकिन फिर भी युवक अपनी कमाई अपनी मां को देता था. उसने कहा कि मेरे कमाई पर मेरी मां का ही हक है. वो इस घर की मुखिया है और वह पैसा उन्हीं को ही देगा. 


युवक मिथलेश ठाकुर ने बताया कि आज मंगलवार जब घर खर्च का पैसा अपनी मां को दे रहा था. तभी पत्नी आई और महीने की पूरी कमाई उसे देने के लिए कहने लगी. इस पर मैंने कहा कि मां घर की अभिभावक है. मेरी पत्नी ने हमेशा इसका विरोध करती थी और कर रही है. इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से तीखी नोकझोंक हुई. देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई. जिसके बाद उक्त पत्नी ने धारदार हथियार से माराकर उसे जख्मी कर दिया. घटना के बाद पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी.