बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
02-Dec-2023 08:35 AM
By First Bihar
MOTIHAARI : बिहार में अपराधियों और बदमाशों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर हर दिन हत्या, लूट, छिनतई और दबंगई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां कुछ दबंगों द्वारा जबदरस्ती एक घर में बच्चों के सामने उसके मां - बाप को पीटा जा रहा था। उसके बाद बचाने गई बेटी का सीर काट दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की शम्भूचक पंचायत के वार्ड सात के दर्शन गिरी की 15 साल की पुत्री खुशबू कुमारी की जमीन विवाद में सिर काटकर हत्या कर दी गई है। खुशबू कक्षा आठ में पढ़ती थी। शुक्रवार को ईख के खेत में हुई हत्या के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों पक्षों में एक साल से जमीन विवाद चल रहा है।
वहीं, मृतका की मां रिंकू देवी ने बताया कि वे लोग अपने खेत में ईख काट रहे थे। उसी समय गांव के तीन लोगों ने मिलकर ईख के खेत में ही उनकी बेटी की गड़ांसी से गर्दन काट कर हत्या कर दी। आरोपितों के साथ लगभग 50 अन्य लोग थे, जो वहां मौजूद हमारे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर रहे थे। खुशबू की हत्या के बाद सभी फरार हो गए।
इस घटना के बाद मृतका किशोरी के पिता दर्शन गिरि के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जबकि उसकी माता रिंकू देवी इस घटना के बाद सदमे में चली गई है। बेटी के शव से लिपट दहाड़ मारकर रो रही रिंकू देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। गांव के लोग उसे संभालने में जुटे थे। ग्रामीण आपस में यह चर्चा कर रहे थे कि आखिर जमीनी विवाद में इस बच्ची की क्या गलती थी जो दूसरे पक्ष ने निर्ममता पूर्वक उसकी हत्या कर दी। मृतका किशोरी शंभूचक मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। मृतका खुशबू के मृदुभाषी व्यवहार की कायल उसकी सहपाठी छात्राएं भी उसकी हत्या के बाद शोक में डूबीं हैं।
उधर, इस घटना को लेकर इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे कार्रवाई होगी।