ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का

बिहार : एमए के छात्र की पीट- पीटकर हत्या, वारदात की जगह होती थी शराब की बिक्री

बिहार :  एमए के छात्र की पीट- पीटकर हत्या, वारदात की जगह होती थी शराब की बिक्री

08-Mar-2022 01:22 PM

KHAGARIA : खबर खगड़िया से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को फेंककर मौके से फरार हो गए। घटना गोगरी थाना क्षेत्र स्थित हरिपुर बांध के पास की है। मंगलवार की सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। युवक के शरीर पर जख्म के निशान मौजूद हैं वहीं घटनास्थल से एक मोटी रस्सी भी बरामद की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक शख्स की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला पंचायत स्थित डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी उदय शंकर ठाकुर के 31 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार ठाकुर पटना में रहकर पढ़ाई करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव आया था। सोमवार की देर शाम वह घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। मृतक का बड़ा भाई पटना में किसी बैंक का मैनेजर बताया जा रहा है। पुलिस ने शव के पास से एक ऑटो को भी बरामद किया है। 


बरामद ऑटो डुमरिया खुर्द गांव निवासी पंकज कुमार की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक राकेश ठाकुर इसी ऑटो से गांव के लिए चला होगा। इसके घायल होने की बात भी कही जा रही है। राकेश ठाकुर के साथ उसी गांव का एक युवक बबलू राय के भी मौजूद रहने की बात सामने आ रही है, फिलहाल बबलू गायब बताया जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो जिस जगह से युवक का शव बरामद हुआ है, वहां देसी शराब की बिक्री की जाती है। आशंका जताई जा रही है कि युवक शराब पीने के लिए घटनास्थल पर पहुंचा होगा, जहां उसकी हत्या कर दी गई। 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस की मानें तो जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। घटनास्थल पर पहुंचे गोगरी डीएसपी मनोज कुमार ने घटना की जानकारी ली और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।