Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
08-Jan-2022 03:11 PM
BETIYA : अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो हो जाए सावधान, बता दें बेतिया में एक लड़की ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ठगी की शिकार हो गई. उसने ऑनलाइन 40 हजार का लैपटॉप मंगाया था. जब डिलीवरी आई तो उसमें लैपटॉप की जगह मार्बल का टुकड़ा निकला.
घटना नरकटियागंज अनुमंडल मुख्यालय के पुरानी बाजार की हैं. लड़की का नाम सिजल कुमारी है. उसने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से एक लैपटॉप मंगाया था. वहीं जब डिलवरी आई तो उसने अनबॉक्सिंग के लिए वीडियो बनाना शुरू किया. वीडियो बनाते हुए पैकेट को खोला तो उसमें देखा कि लैपटॉप की जगह मार्बल और कपड़े का टुकड़ा रखा हुआ था. जिसको देखते ही सिजल के होश उड़ गए.
इस घटना के बाद उसने इसकी शिकायत थाने में की. वहीं इस मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है. साथ ही लड़की ने ऑनलाइन शॉपिंग साईट फ्लिपकार्ट में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई हैं. इस पर सिजल कुमारी ने बताया कि उसने फ्लिपकार्ट से 40 हजार का Asus का लैपटॉप मंगवाया था. लेकिन लैपटॉप की जगह मार्बल और कपड़े का टुकरा भरकर पैकेट में आया. इसके बाद मैंने शिकारपुर थाना और फ्लिपकार्ट में शिकायत दर्ज कराई हैं.