अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
03-May-2022 07:22 AM
PATNA : प्रशासनिक दृष्टिकोण से बिहार के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार को बिहार प्रशासनिक सेवा के 28 नए अधिकारियों की सेवा मिल गई है। बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से 65वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर बिहार प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति के लिए अनुशंसित 28 अभ्यर्थियों को परीक्ष्यमान (प्रोबेशनर) वरीय उप समाहर्ता के पद पर नियुक्त कर लिया गया है।
इन सभी को व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जिला में पदस्थापित करने का आदेश भी जारी कर दिया गया। इस नए बैच में गौरव सिंह को कैमूर, चंदा भारती को भागलपुर, सुमित कुमार को दरभंगा, अविनाश कुमार सिंह को पटना, आदित्य श्रीवास्तव को गया, एस. प्रतीक को पश्चिम चंपारण, आदित्य कुमार को बक्सर, अंकित कुमार को बांका, प्रणव कुमार को नालंदा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह को अरवल, धर्मराज को शेखपुरा, सावन को सुपौल, यशवंत कुमार को पूर्वी चंपारण, राज कुमार को बेगूसराय, श्वेता प्रियदर्शी को सीतामढ़ी में तैनात किया गया है।
इसके आलावा शिखा को पटना, मनीष कुमार को सारण, निपुन कुमारी को सारण स्वाती कुमारी को पूर्णिया, सिमरन कुमारी को शिवहर, अनुराधा लक्ष्मी को सारण, ज्योत्सना कृष्ण को पूर्णिया, अमित कुमार को सहरसा, शैल दासन को सहरसा, नेहा कुमारी को रोहतास, सदफ आलम को कटिहार, अरबिंद कुमार को अररिया और जुली कुमारी को मुजफ्फरपुर जिला में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए पदस्थापित किया गया है।