छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
30-Jun-2022 03:48 PM
PATNA : उद्योग के क्षेत्र में बिहार अब पहले से बेहतर काम करता नजर आ रहा है. बिहार के लिए आज एक बेहद उपलब्धि वाला दिन रहा. राज्य को केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रीय एमएसएमई अवार्ड में दूसरा पुरस्कार मिला है. बिहार सरकार की तरफ से उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पंडित ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों यह पुरस्कार लिया.
बिहार की इस उपलब्धि के बाद राज्य के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन खासे उत्साहित हैं और उन्होंने बिहार को मिली इस सफलता पर सब को बधाई दी है. एमएसएमई के क्षेत्र में बिहार ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा पुरस्कार हासिल कर साबित किया है कि हाल के दिनों में छोटे उद्योगों की श्रेणी में बिहार ने बेहतर प्रदर्शन किया है. मोहम्मद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार में लगातार सरकार की तरफ से उद्योग प्रोत्साहन के लिए नीति पर चलते हुए निवेशकों को सहूलियत एडी जा रहे हैं. निवेशकों ने बिहार का रूप भी किया है और आने वाले वक्त में बिहार बड़े उद्योगों की श्रेणी में भी बेहतर परिणाम देगा.
उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार को ये पुरुष्कार मिलने के बाद ख़ुशी का माहौल है। अब उन लोगों के मुंह पर बड़ा तमाचा लगा है, जो कहते है कि बिहार तरक्की नहीं कर सकता। बिहार अब नीचे से नही बल्कि ऊपर से गिना जाने लगा है।