ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान Bihar Startup Scheme : बिहार के ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस काम के लिए पटना जाने से मिलेगी राहत Bihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देने होगी यह जानकारी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा

बिहार की सीमा पर समय से पहले पहुंचा मानसून, अच्छी बारिश के आसार

बिहार की सीमा पर समय से पहले पहुंचा मानसून, अच्छी बारिश के आसार

04-Jun-2022 02:25 PM

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। ऐसे में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस बार भी मानसून समय से पहले बिहार में दस्तक दे सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून के दौरान ला-नीना की स्थिति से इस बार भी बिहार के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मानसून बिहार की सीमा पर पहुंच चुका है।


भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो मानसून बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। बिहार में मानसून का प्रवेश पूर्णिया जिले के रास्‍ते होने की उम्‍मीद जताई जा रही है। IMD की ओर से जारी मानचित्र के मुताबिक मानसून बिहार की सीमा पर पहुंच गया है और अगर मानसून इसी गति से बढ़ता रहा तो 10 जून से पहले बिहार में प्रवेश कर जाएगा।


हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में मानसून का प्रवेश 13 से 15 जून के बीच होने की उम्‍मीद है। देश में ला-नीना की स्थिति अगस्त महीने तक बनी रहेगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार के उत्तरी भाग में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राज्य के अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।