बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
02-Feb-2022 09:49 AM
By Rajiv Ranjan
MOTIHARI : बिहार में इंटर की परीक्षा शुरू हो चुकी है. चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच 54 परीक्षा केंद्रो पर शुरू हुई परीक्षा की तैयारियों को लेकर दावे तो तमाम किए गए थे लेकिन मोतिहारी जिले के एक परीक्षा केन्द्र से बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां सुविधाओं के अभाव में शाम होने की वजह से द्वितीय पाली में परीक्षार्थियों को गाड़ियों की लाइट में परीक्षा देनी पड़ी.
मामला जिले के महाराजा हरेंद्र किशोर कॉलेज परीक्षा केंद्र का है, जहां द्वितीय पाली में अव्यवस्था के कारण देर शाम तक गाड़ियों के लाईट्स पर परीक्षा संचालित हुई. निर्धारित समय से काफी विलंब से परीक्षा शुरू होने के कारण केंद्र के बाहर अभिभावक और अंदर परीक्षार्थी हंगामा करने लगे. बाद में बड़ी संख्या में पहुंची प्रशासनिक टीम ने परीक्षार्थियों को शांत कराकर परीक्षा संपन्न कराया.
बता दें कि द्वितीय पाली की परीक्षा का समय अपराह्न 01:45 से 05:00 बजे तक निर्धारित है. मंगलवार को परीक्षा के पहले दिन द्वितीय पाली में इंटर आर्टस और और वोकेशनल कोर्स के परीक्षार्थियों का हिंदी का परीक्षा थी. महाराजा हरेंद्र किशोर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर सीटिंग अरेंजमेंट ठीक से नहीं हो पाने के कारण लगभग चार बजे तक परीक्षार्थियों के बीच प्रश्नपत्र और कॉपी का वितरण नहीं हो सका था.
इस कारण परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर हंगामा करने लगे. केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों के अभिभावकों का हंगामा शुरु हो गया. जिसकी जानकारी मिलने पर सदर एसडीओ सौरभ सुमन यादव और डीएसपी अरुण कुमार यादव बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे और फिर हंगामा शांत कराते हुए परीक्षा शुरू हो सकी. लेकिन तब तक कमरे में अंधेरा हो चुका था. रोशनी के लिए जेनरेटर के साथ बरामदा में बैठे परीक्षार्थियों के लिए सरकारी वाहनों के लाईट्स भी जलाई गई. काफी जद्दोजहद के बाद परीक्षार्थी परीक्षा दे सके.
पूरे मामले पर डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि सीटिंग अरेंजमेंट में गड़बड़ी के कारण डेढ़ घंटा विलंब से परीक्षा शुरु हुई. डीएम ने बताया कि डीईओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि सेंटर सुपरिटेंडेंट निलंबित करने का आदेश दे दिया गया है.