Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
17-Oct-2023 03:17 PM
By MANOJ KUMAR
SITAMARHI: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सीतामढ़ी में कहा कि बिहार की राजनीति पर कुछ परिवारों का कब्जा है। 13 करोड़ की आबादी में 1250 परिवार के लोग ही बिहार में सांसद और विधायक बनते रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जन सुराज में शामिल होने के लिए आपके बाबूजी को लालू यादव या फिर मंत्री, विधायक नहीं होना पड़ेगा। मैं नेताओं को सलाह देकर चुनाव जीता सकता हूं तो आप भी उनमें से एक हो सकते हैं।
जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में साढ़े बारह सौ परिवार के लोग ही यहां MP, MLA बनते रहे हैं। हर पंचायत, ब्लॉक और विधानसभा में लंबे समय से ऐसा होते आ रहा है। भाजपा को आप बिहार में देख लीजिए, बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं सम्राट चौधरी इनके बाबूजी हैं शकुनी चौधरी, ये कांग्रेस की सत्ता में मंत्री रहे, फिर लालू की सरकार में मंत्री रहे, इसके बाद नीतीश की सरकार में मंत्री और मांझी की सरकार में भी मंत्री थे। ये दिखाता है कि बिहार की राजनीति पर कुछ परिवारों का कब्जा हो गया है। बिहार की आबादी है 13 करोड़ इनमें साढ़े तीन करोड़ परिवार के लोग यहां रहते हैं, लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है कि साढ़े बारह सौ परिवार के लोग ही यहां MP, MLA बन रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मैं गांवों-प्रखंडों में पैदल यात्रा करके लोगों को संगठित कर रहा हूं। अगर कोई ईमानदार व्यक्ति है और चुनाव लड़ना चाहता है और उसके पास पैसा नहीं है तो मैं उन्हें समझा रहा हूं कि आपको संसाधन की चिंता नहीं करी है। अगर आपके बाबूजी लालू प्रसाद यादव नहीं है मंत्री, विधायक नहीं है तो कोई बात नहीं आपको घबराने की जरूरत नहीं है अगर हम उनको सलाह दे सकते हैं तो आपको भी सलाह दे सकते हैं। आपको सलाह भी दिया जाएगा और संसाधन भी आइये और समाज में अपनी जगह और पहचान बनाइयए । जन सुराज अभियान चलाया ही इसलिए जा रहा है ताकि समाज से अच्छे लोग ढूढ़ कर लाया जाए और समाज का उत्थान किया जाए।
