अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
25-Oct-2021 11:51 AM
MUZAFFARPUR : हरियाणा के उम्रदराज लड़के शादी नहीं होने के बाद बिहार में दुल्हन में ढूंढने पहुंच जाते हैं. इसके लिए वह मोटी रकम भी खर्च करते हैं. ऐसी खबरें हमेशा चर्चा में आती रहती हैं. लेकिन हरियाणा के 50 साल के एक शख्स को बिहारी दुल्हन ढूंढना भारी पड़ गया है. दरअसल हरियाणा के रहने वाले बाल विंदर की शादी नहीं हो रही थी. उसने एक बिहारी लड़की से शादी करने के लिए 2 लोगों से संपर्क साधा. बलविंदर अपने सहयोगी नरेश छोटन और किरण के साथ मुजफ्फरपुर पहुंचा और वहां एक लड़की से रिश्ते की बात करने लगा.
बलविंदर ने मुजफ्फरपुर के कटरा की रहने वाली एक लड़की से शादी के लिए सेटिंग की थी. शादी कराने वाले लोगों को 50 हजार रुपये भी दिए और बाकी की रकम शादी के बाद बलविंदर को देनी थी. दरअसल हरियाणा से चलकर बलविंदर कटरा के रहने वाले के घर पहुंचे थे. इस शख्स की लड़की से शादी की बातचीत होने लगी. लेकिन लड़की को जब यह जानकारी हुई कि बलविंदर की उम्र ज्यादा है. तो उसने तुरंत अपनी मां को पूरी बात बताई.
लड़के की मां ने अपने पति और पास पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी. गांव के लोग इकट्ठा हुए तो बलविंदर और बाकी लोगों से पूछताछ होने लगी. पूछताछ में यह बात सामने आ गई कि इसी इलाके के रहने वाले छोटन सहनी और किरण हरियाणा के युवकों की शादी बिहार में कराने के लिए सौदा करते हैं. इन्होंने बलविंदर से 30 हजार रुपये एडवांस लिए थे और बाकी की रकम लड़की के हरियाणा पहुंचने के बाद देने की बात हुई थी.
मामला इतना बढ़ा की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर बलविंदर और नरेश को पकड़ लिया. पुलिस ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक छोटन सहनी और किरण देवी एक बड़ा नेटवर्क चलाते हैं. वह कई लड़कियों की शादी पैसे लेकर हरियाणा में करवा चुके हैं. पुलिस इस मामले में ऐसे और लड़कियों की पहचान करने में जुटी हुई है, जिनकी शादी इन दोनों ने हरियाणा में कराई है.