6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश
11-Jun-2024 12:53 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद एक चीनी कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। चीनी नागरिक पर बिना वैध वीजा के भारत में प्रवेश करने का आरोप था। पुलिस ने पिछले दिनों उसे गिरफ्तार कर लिया था और तब से वह जेल में बंद था।
दरअसल, बीते दिनों पुलिस ने ब्रह्मपुरा थानाक्षेत्र के लक्ष्मी चौक से एक चीनी नागरिक ली जियाकी को बिना वीजा के गिरफ्तार किया था। ली जियाकी चीन के हांग का बताया जाता है। वह चीन के शेडोंग प्रांत के कैंगशान काउंटी शहर का रहने वाला था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से कई संदिग्ध चीजे भी बरामद हुई थीं। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
इसके बाद बीते बुधवार को चीनी नागरिक ने जेल में ही आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जेल के हॉस्पीटल वार्ड के शौचालय में वह घायल हालत में मिला था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा था लेकिन आखिरकर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चीनी नागरिक ने अपने चश्मे का शीशा तोड़कर खुद का प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की थी।