EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
05-Apr-2023 08:22 AM
By First Bihar
PATNA: क्या बिहार की हवा जहरीली है ? ये सवाल इन दिनों इस लिये उठ रहा है क्योंकि बिहार में कई शहरों की हवा दूषित हो गई है. हालात ऐसे हैं कि लोगों के सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है. बता दें मंगलवार को फिर एक बार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की रिपोर्ट ने राज्य के वातावरण को लेकर लोगों की चिंता बढ़ाई है.
रिपोर्ट के अनुसार देश का पांचवा सबसे प्रदूषित शहर भागलपुर जिला रहा. मतलब बिहार में सबसे प्रदूषित शहर स्मार्ट सिटी भागलपुर शामिल हो गया है. इसके साथ राजधानी पटना में भी प्रदूषण बढ़ा है. वहीं मंगलवार को देशभर में पांचवा सबसे प्रदूषित शहर भागलपुर का प्रदूषण का स्तर 222 था. और मंगलवार को राजधानी पटना का एक्यूआइ 176 दर्ज किया गया. मुजफ्फरपुर का 181 तो सहरसा का 216 रहा. बेगूसराय 218 और बेतिया 219 रहा. कटिहार का एक्यूआइ मंगलवार को 221 दर्ज किया गया.
आपको बता दें कि एयर क्वालिटी इंडैक्स वायु के गुणवत्ता को मापने की इकाई है. 50 AQI को अच्छा माना जाता है. जबकि 51 से 100 AQI अलार्म है. 101 से 150 अगर AQI रहे तो एहतियातन बच्चे, बुजुर्ग व सांस की बीमारी वाले मरीजों को घर बाहर तक निकलने के लिए मना कर दिया जाता है. 201 से ऊपर AQI रहे तो अन्य लोगों को भी एक सीमा तक ही बाहर निकलने की सलाह दी जाती है.
पटना का एक्यूआइ मंगलवार को 176 दर्ज किया गया. वहीं शहर में मंगलवार को सबसे अधिक एक्यूआइ मुरादपुर इलाके का रहा. यह इलाका निर्माण कार्यों के कारण शहर का सबसे प्रदूषित क्षेत्र बना हुआ है. यहां एक्यूआइ 308 रहा है. शहर में वायु प्रदूषण का इन दिनों मुख्य कारण पीएम 2.5 नहीं बल्कि पीएम 10 बना हुआ है.