Valentine Week Special: सिर्फ रोमांस ही नहीं, सेहत के लिए भी है फायदेमंद है Kiss, रिसर्च में सामने आई बड़ी जानकारी, जानिए.. Valentine Week Special: सिर्फ रोमांस ही नहीं, सेहत के लिए भी है फायदेमंद है Kiss, रिसर्च में सामने आई बड़ी जानकारी, जानिए.. Bihar Board Matric Exam 2026 : मैट्रिक परीक्षा में फांदी दिवार तो दो साल तक नहीं दे पाएंगे एग्जाम, लेट एंट्री वाले स्टूडेंट के लिए भी जानिए क्या BSEB का रूल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: इस जिले में कई थानों के थानेदार बदले, बेहतर पुलिसिंग पर जोर Bihar News: बड़े खिलाड़ी RWD कार्यपालक अभियंता के खिलाफ एक्शन वाली फाइल डंप करा दी गई ? 2025 से 2026 आ गया पर फर्जी वर्क सर्टिफिकेट जारी करने वाले E.E. पर कार्रवाई नहीं, जानें क्या था मामला... Bihar school : स्कूल निर्माण में अब नहीं होगा लाल ईंटें का उपयोग, पटना HC का आदेश जारी; जानिए क्या है वजह Bihar News: बिहार के ‘गालीबाज’ CO का वीडियो वायरल, आमरण अनशन के दौरान लोगों से धक्का-मुक्की करते दिखे Bihar News: बिहार के ‘गालीबाज’ CO का वीडियो वायरल, आमरण अनशन के दौरान लोगों से धक्का-मुक्की करते दिखे RAILWAY UPDATES: अब 120 नहीं, 300 Kmph होगी रफ्तार! Bullet Train और Vande Bharat को लेकर रेलवे का बड़ा ऐलान, जानिए क्या है नया फैसला Indian Railways का बड़ा फैसला: अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में लागू होगा इमरजेंसी कोटा
13-Jun-2023 09:16 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में पंचायती राज संस्थाओं के बेहतर वित्तीय प्रबंधन करने के लिए एक पंचायत एक बैंक खाता योजना लागू की जाएगी. पंचायती राज्य विभाग इसे जल्द पूरा करने के लिए जोर शोर से लगा हुआ है. जिसके लिए बैंक भी तय हो गए है और उनकी सूचना भी शीघ्र ही सभी पंचायतों को भेजी जाएगी कि ग्राम पंचायतें जिन बैंकों में से किसी एक में अपना बैंक खाता खोल सकते हैं या पहले से है तो रख सकते हैं. पंचायतों को एक को छोड़कर शेष बैंक खातों को बंद करना होगा.
पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम ने सोमवार को जानकारी दी कि वित्तीय अनुशासन सख्ती से लागू करने और बिहार सरकार के विकास कार्यों को तेज गति से पूर्ण करने के लिहाज से एक पंचायत एक बैंक खाता की अवधारणा कारगर साबित होगी. इस योजना के लागू होने के बाद राज्य की सभी 8057 पंचायतों के पास इतने ही बैंक खाते होगे. जिससे एक ही खाते में पंचायतों की तमाम योजनाओं की राशि सरकार से मिलेगी और पंचायत इसी खाते से राशि खर्च भी कर सकेंगे.
एक पंचायत एक बैंक को पूरा करने के लिए पंचायत राज विभाग द्वारा डैशबोर्ड का निर्माण किया जा रहा है. वही डैशबोर्ड से सभी पंचायतों के बैंक खाते जुड़े रहेंगे. सभी 8057 पंचायतों के बैंक खातों पर विभागीय मुख्यालय से हर पल नजर रखी जा सकेगी. किस पंचायत के खाते में कब कितनी राशि आयी और कब-कब कितनी राशि खर्च हुई,पैसे किसे दिये गये, किन पंचायतों में राशि की खर्च धीमी है, जहां भी ऐसी स्थिति होगी. वहां मुख्यालय स्तर से संबंधित जिले तथा पंचायत को निर्देश भेजे जाएंगे. काम की रफ्तार बढ़ाने को लेकर पर ध्यान रखा जाएगा. डैशबोर्ड के तैयार होते ही जिलों को एक पंचायत, एक बैंक पर काम करने का निर्देश भेजा दिया जाएगा.