दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप
27-Mar-2022 12:04 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA : खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से है, जहां जंगली भैंसों ने एक बुजुर्ग किसान की जान ले ली। घटना लौकरिया थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दोन कैनाल नहर के 62 पुल के पास खेत में काम कर रहे किसान पर अचानक जंगल से भटके दो भैंसों ने हमला बोल दिया। जंगली भैंसों के हमले में बुरी तरह से घायल हुए किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही किसान के परिजन और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक किसान की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक किसान की पहचान लौकरिया थाना क्षेत्र के बलुआ छत्रौल पंचायत स्थित पुराना लौकरिया निवासी 75 वर्षीय खूबलाल महतो के रूप में की गई है।
घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। जंगली जानवरों के डर से लोग सहमे हुए हैं।
इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर दोन कैनाल स्थित 62 पुल को घंटों जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार और हरनाटांड वन क्षेत्र अधिकारी रमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और सड़क जाम को समाप्त कराया।