Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Katihar Murder Case : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों का खूनी तांडव फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे बिहार में पुलिस भी नहीं है सुरक्षित: थाना के मुंशी को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावर फरार पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत Bihar Model School : बिहार के मॉडल स्कूल में इस दिन से होगी पढ़ाई शुरू, ऑनलाइन एग्जाम से होगा एडमिशन; यहां मिलेगा फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें समय, प्रभाव और कहां दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’
03-Jun-2021 07:17 PM
VAISHALI : बिहार में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का टीकाकरण कराया जा रहा है. सरकार ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हर किसी को कोरोना का टीका लगवाना आवश्यक है. ऐसे में युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन कहीं-कहीं लापरवाही भी देखने को मिल रही है. ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले का है, जहां जिलाधिकारी उदिता सिंह कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंची और वहां की अव्यवस्था देखकर कर्मियों पर भड़क गईं. उन्हें डांटते-फटकारते हुए सही से काम करने का निर्देश दिया.
गुरूवार को डीएम उदिता सिंह शाली के सदर अनुमंडल अंतर्गत पटेढ़ी बेलसर स्थित कोविड टीकाकरण केंद्र पहुंची थी. इस दौरान उदिता सिंह ने देखा कि सेंटर पर कुव्यवस्था की स्थिति थी. इस दौरान जिलाधिकारी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर और अन्य कर्मियों को जमकर फटकार लगाते नजर आईं. दरअसल डीएम ने जब वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों से कोविड-19 को लेकर दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन के बारे में पूछा तो स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारियों और कर्मियों ने कुछ भी जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद भी डीएम उदिता सिंह बेहद नाराज होकर सभी को सरेआम डांट फटकार लगाईं.

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने लापरवाही के लिए सभी के खिलाफ कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी. दरअसल कोविड-19 को लेकर जिलाधिकारी लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रखंड के सभी अधिकारियों को टीम बनाकर कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए सही तरीके से कार्य करने का दिशा निर्देश दिया था. ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके और इलाके के लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के साथ कोरोना वैक्सीन अभियान पर भी जोर देने को कहा गया था.

इसके लिए वीडियो और स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को टीम बनाकर जागरूकता अभियान चलाने का दिशा निर्देश दिया गया था. लेकिन जिलाधिकारी द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का कहीं कोई अनुपालन होता नहीं दिखा और जब इसकी डीएम ने खुद पड़ताल की तो जिलाधिकारी खुद हैरान रह गईं. जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को लेकर उन्होंने काफी देर तक सभी को खरी-खोटी सुनाई.

जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में शामिल सिविल सर्जन इंद्रदेव रंजन ने भी अधिकारियों की लापरवाही की पुष्टि की है, जिसके बाद उन्होंने कहा है कि इसके लिए जिम्मेदार ब्लॉक हेल्थ मैनेजर से तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की गई है और सत्य पाय जाने पर कार्रवाई की जाएगी.