Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी
21-Apr-2021 02:25 PM
HAJIPUR : आज रामनवमी है. देश भर में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. कन्या पूजन हो रहा है. कुंवारी कन्या के लिए भोज का आयोजन किया जा रहा है. लेकिन बिहार से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर से समाज को शर्मसार होने पर मजबूर करा दिया है. दरअसल ये घटना बिहार के वैशाली जिले की है, जहां एक शख्स ने नाबालिग कन्या के मांग में जबरदस्ती सिंदूर डाल दिया. फिर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर बेरहमी से मारा.
घटना बिहार के वैशाली जिले की है, जहां औधोगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया. दरअसल घर से बकरी चराने गई 10 साल की एक मासूम कन्या को एक शख्स ने बेरहमी से पीटा और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों के घरवालों के बीच आपसी विवाद चल रहा था. जिसकी वजह से उसने मासूम बच्ची को अकेला पाकर दरिंदगी की. बच्ची के हाथ-पैर बांधकर बड़ी ही बेरहमी से उसकी पिटाई की.
आरोपी शख्स ने मासूम कन्या को इतना मारा है कि वह जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रही है. जख्मी बच्ची को इलाज एके लिए हाजीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि बहुत ही गंदे तरीके से उसे मारा गया है. उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं.

घायल बच्ची ने बताया कि वह घर से बकरी चराने के लिए गई हुई थी. इस दौरान उसका पड़ोसी लखिन्द्र पासवान वहां आ पहुंचा और उसने बहुत ही बेरहमी से उसे मारा. हाथ-पेअर बांधकर उसकी पिटाई की. जब इतने से उसका मन नहीं भरा तो उसने बच्ची की मांग में सिंदूर डाल दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद दरिंदा शख्स बच्ची को बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर भाग निकला.
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इस घटना की जानकारी औधोगिक थाना को दी है. लेकिन पुलिसवाले कोई भी कार्रवाई आरोपी के खिलाफ नहीं कर रहे हैं.