चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
01-Apr-2021 07:57 PM
PATNA : देश भर में आज 1 अप्रैल से कोविड वैक्सीनेशन के फेज 3 की शुरुआत हो गई है. इस चरण में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है. बिहार में भी कोरोना वायरस को लेकर शासन-प्रशासन सतर्क हो गया है. अब कोरोना वैक्सिन 45 वर्ष के उम्र के सभी दुकानदारों को लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है.
बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सभी 45 वर्ष के ऊपर के दुकानदारों के लिए कोरोना वैक्सिन अनिवार्य रूप से लगवाने के लिए निर्देश जारी किया गया है. अगर किसी दुकानदार के पास भीड़ अधिक है और उसने कोरोना की वैक्सीन नहीं ली है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही दुकानदार से जुर्माना वसूला जायेगा. बीडीओ डॉ अभय कुमार ने अपने कार्यालय में बतायी. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी का स्पष्ट आदेश है. इसका उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. प्रखंड भर में लोगों की सुविधा के लिए कई केंद्र वैक्सीनेशन के लिए खोले गये हैं. जहां 45 वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति टीका लगवा सकता है.
उधर बिहार सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. सरकार ने सभी जिलों के डीएम और डीईओ को निर्देश जारी किया है कि कल से ही राज्य के सभी शिक्षकों का भी टीकाकरण किया जायेगा. बिहार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने संयुक्त रूप से सभी जिलों के जिलाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर जिले में टीकाकरण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. शिक्षा विभाग की ओर से सभी शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को टीकाकरण का निर्देश दिया गया है.
गौरतलब हो कि इंडिया में कोरोना से मरने वालों में सबसे ज्यादा ऐसे लोग शामिल चैनल, जिनकी उम्र 45 वर्ष से ज्यादा है. इसलिए केंद्र सरकार ने इसी वजह से 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को हाई रिस्क ग्रुप में रखा है और 1 अप्रैल से इस एज ग्रुप के सभी लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया जा रहा है. क्योंकि कोरोना वायरस महामारी का सबसे ज्यादा असर 45 साल से ज्यादा उम्र वालों पर हो रहा है.
भारत सरकार ने तय किया है कि 1 अप्रैल 2021 से 45 साल या उससे ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों को वैक्सीन दी जा रही है, जिनका कट-ऑफ डेट 1 जनवरी, 1977 है यानी अगर आपका जन्म इस तारीख से पहले हुआ है, तो आप टीका लगवा पाएंगे.अभी 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लग तो रहा है, मगर उन्हें ही जिन्हें कोई को-मॉर्बिडिटी है.इसके अलावा 60 साल से ऊपर के हर व्यक्ति को वैक्सीन लग रही है.