ब्रेकिंग न्यूज़

24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

Home / news / सीवान में सुबह-सवेरे बड़ी वारदात, बदमाशों ने जीजा-साले को मारी गोली, बाइक लूटकर...

सीवान में सुबह-सवेरे बड़ी वारदात, बदमाशों ने जीजा-साले को मारी गोली, बाइक लूटकर फरार

04-Sep-2021 09:35 AM

SIWAN : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के सीवान जिले से सामने आ रही है. बदमाशों ने सुबह-सवेरे एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर जीजा-साले को गोली मार दी है. अपराधी गोली मारने के बाद बाइक लूटकर फरार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि चाकू से भी हमला किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र की है. यहां सिसई गांव के पास सुबह-सुबह बेखौफ बदमाशों ने गोलीबारी और लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने जीजा-साले को गोली मार दी है. घायलों की पहचान जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सकरा गांव के रहने वाले रामनरेश महतो और उसके साला नीतीश कुमार के रूप में हुई है.


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि जीजा रामनरेश महतो और उसका साला नीतीश दोनों गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के आज्ञा निवासी मंजीत कुमार के घर गए हुए थे. मंजीत के घर आज्ञा से अपने घर सकरा के लिए बाइक से निकले थे, तभी सिसई गांव के पास एक बाइक पर सवार चार अपराधियों ने इन दोनों को रोक लिया और आगे पुलिस द्वारा वाहन जांच किये जाने की बात कह कर दूसरे रास्ते से जाने को कहा.


गाड़ी चेकिंग में पकड़े जाने के डर से ये दूसरे रास्ते से घर वापसी करने लगे, इसी क्रम में कुछ दूर आगे बढ़ने पर चारों अपराधियों ने इन्हें घेर लिया और बाइक छीनने का प्रयास करने लगे. जीजा-साले ने बाइक छीनने का विरोध किया तब अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, इसमें नीतीश को 3 गोली और रामनरेश महतो को 1 गोली लगी. इसके बाद अपराधी बाइक लेकर फरार हो गए.