कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
14-Apr-2021 07:40 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : बिहार में एक ओर कोरोना का संक्रमण काफी रफ़्तार से साथ बढ़ रहा है. तो वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक तैयारियों की भी पोल खुल रही है. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले की है, जहां कोविड सेंटर से एक पॉजिटिव मरीज फरार हो गया. मरीज के भागने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं.
मामला सीतामढ़ी जिले के आईटीआई कोविड-19 सेंटर का है, जहां से एक कोरोना संक्रमित मरीज फरार हो गया. बताया जा रहा है कि इसके बाद पूरे स्वास्थ्य और प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गई है. सूत्रों की माने तो संक्रमित मरीज व्यवस्था से निराश था और डॉक्टर भी कोविड सेंटर में मरीज का हाल-चाल जानने नहीं आ रहे थे, जिसके कारण संक्रमित मरीज फरार हुआ है.
एक ओर जहां देश में कोरोना का खतरा बढ़ा हुआ है और कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा बन कर सामने आई हुई है. ऐसे में सीतामढ़ी कोविड-19 सेंटर से संक्रमित मरीज का भागना खतरे को न्योता देने से कम नहीं है. ये बड़ी लापरवाही कोरोना से लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर रहा है. संबंधित पदाधिकारी ने कहा है कि वरीय पदाधिकारी और थाने को इसकी सूचना दे दी गई है. हालांकि अब तक कोरोना संक्रमित मरीज पकड़ा नहीं गया है.