Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
16-Sep-2023 06:01 PM
By First Bihar
BETTIAH: शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव बनने के बाद से ही केके पाठक लगातार एक्शन में हैं। बिहार में ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए केके पाठक लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं। उनके फैसलों से कई बार विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है बावजूद इसके केके पाठक इन सभी चीजों को दरकिनार कर अपने काम में लगे हुए हैं और बिहार के लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहे हैं।
दरअसल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने जिले के 34 लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया है। बीते 4 सितंबर को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान ये शिक्षक बिना सूचना दिए स्कूल से गायब पाए गए थे। जिसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी 34 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है और जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।
शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से जिले के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। पिछले 1 जुलाई से जिले के स्कूलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और बिना जानकारी दिए स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ साथ बच्चों की उपस्थिति, मिड डे मील, शौचायल की साफ सफाई और पीने के पानी के साथ साथ अन्य सुविधाओं की मॉनेटरिंग की जा रही है।