Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
06-Feb-2022 01:43 PM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद अब सरकार में छूट का ऐलान कर दिया है. आज हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए राज्य के शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने के यह हरी झंडी दे दी है. सरकार ने आठवीं क्लास तक के स्कूलों को 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खोलने का फैसला किया है.
तीसरी लहर के दौरान 6 दिसंबर से राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला किया गया था. अब दो महीने बाद सरकारी स्कूलों में रौनक लौटने जा रही है. सरकार ने नौवीं क्लास और उसके ऊपर के स्कूल कॉलेज और अन्य प्रकार के शिक्षण संस्थान जैसे कोचिंग को बिना किसी पाबंदी के चलाने का फैसला किया है. इसके साथ ही अब राज्य में शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद जग गई है. सरकार के इस फैसले के बाद अब मौजूदा सत्र में जो बच्चे अब तक ऑनलाइन एग्जाम दे रहे थे. उनके ऑफलाइन एग्जाम की संभावना बढ़ गई है.
कोरोना की मार झेल रहे कोचिंग सेक्टर के लिए भी राहत की खबर है. इसके अलावे कॉलेजों में भी अब रौनक देखने को मिलेगी. सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के मुताबिक 7 फरवरी से स्कूलों को खोला जा सकेगा.
लगभग 2 साल के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि इस सरकार ने प्राइमरी क्लास के भी बच्चों के स्कूल खोलने की हरी झंडी दी है. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे और स्कूल और कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थानों को खोलने पर शिक्षा विभाग ने अपनी सहमति दे डाली थी.