Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर
04-Oct-2021 08:20 AM
By Ranjan Kumar
SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सासाराम से सामने आ रही है जहां ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. इस हादसे में एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है.
हादसा चेनारी थाना के सबराबाद के पास NH पर हुई. मृतकों में तीन चचेरे भाई दिवाकर साव, कृष्णा कुमार, गोपाल प्रसाद और उनके बहनोई अशोक गुप्ता शामिल हैं. घायल शख्स की पहचान पप्पू गुप्ता के रूप में की गई है. उन्हें इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, सासाराम के मुरादाबाद के तीन चचेरे भाई और उनका एक बहनोई भतीजी की शादी की बात कर लौट रहे थे. इसी दौरान देर रात चेनारी थाना के सबराबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे के शिकार हो गए. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.