ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार : चुपके-चुपके गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लोगों ने पकड़कर खूब...

बिहार : चुपके-चुपके गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लोगों ने पकड़कर खूब पीटा

02-Nov-2021 09:51 AM

SASARAM : बिहार के सासराम जिले में एक नाबालिग लड़का भीड़ के हत्थे चढ़ गया. लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था. तभी कुछ लोगों ने उसे लड़की के साथ देख लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसी दौरान लोगों की भीड़ लग गई. इसकी जानकारी जब चाइल्ड लाइन को मिली तो समन्वयक की मदद से लड़के को बचाया गया और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इस मामले में नगर थाना सासाराम की पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी हुई है.


घटना सासाराम के नगर थाना क्षेत्र की है. चाइल्डलाइन के कोऑर्डिनेटर अपूर्वा मोदी ने बताया कि सुबह ऑफिस जाने के दौरान बौलिया रोड सासाराम में नाबालिग लड़के को कुछ लोग बुरी तरह पीट रहे थे. इसे देखकर उन्होंने नगर थाना को सूचना दी. सूचना पाते ही नगर थाने की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को अपने कब्जे में ले लिया. 


इसके बाद नगर थाना सासाराम की मदद से जख्मी नाबालिग लड़के को सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. समन्वयक ने बताया कि लड़का बौलिया रोड सासाराम में अपने गर्लफ्रेंड से मिलने गया था, तभी कुछ लोगों ने उसे लड़की के साथ देख लिया और उसकी पिटाई करने लगे. नगर थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. किन लोगों ने पिटाई की है इसकी जानकारी ली जा रही हैं.