तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
24-Aug-2024 03:29 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां सदर अस्पताल के नवनिर्मित भवन में शनिवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। अगलगी की घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपए के मेडिकल उपकरण जलकर राख हो गए।
दरअसल, मधुबनी सदर हॉस्पिटल के नवनिर्मित भवन में आज अचानक आग लग गई। आग तकरीबन 12 बजे के करीब लगी। हॉस्पिटल के दूसरी मंजिल की खिरकियों से धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी। जिसके बाद सूचना पर अस्पताल कर्मी व अधिकारी पहुंचे जिसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी को सूचना दिया गया।
घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में ओटी रूम सहित दो रूम के लगभग 25 लाख से ज्यादा का मेडिकल उपकरण जलकर खाक हो गए। नए अस्पताल भवन में बिजली सप्लाई नहीं रहने के कारण पिछले एक वर्षों से लोगों का इस में चिकित्सा सुविधा नही दिया जा रहा है। वहीं आज लगने की घटना को लेकर लोगों में तरह तरह के चर्चा का बाजार गर्म है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव