BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
16-Jan-2021 09:39 PM
PATNA : बिहार के अब किसी भी थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं को किसी परेशानी या दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. एफआईआर दर्ज करानी हो या फिर सनहा, थाना में किसी तरह का कोई काम होने पर महिला पुलिसकर्मी उनकी मदद करेंगी क्योंकि राज्य के सभी पुलिस स्टेशन में अब महिला हेल्प डेस्क बनाने का आदेश दिया गया है.
अपराध अनुसंधान विभाग की ओर से यह आदेश दिया गया है कि राज्य के सभी थानों में अब महिला हेल्प डेस्क बनाया जायेगा ताकि किसी भी फरियादी महिला को कोई भी शिकयत दर्ज कराने या सनहा दर्ज कराने में दिक्कत न हो. महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी उनकी मदद करेंगी. जरूरी हुआ तो उन्हें कानूनी पहलुओं से भी अवगत कराया जायेगा.
आपको बता दें कि सीआईडी के अधीन कमजोर वर्ग आता है. यह महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर विशेष रूप से काम करता है. थाना पहुंचने पर महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए अपराध अनुसंधान विभाग की ओर से सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश दिया गया है.
थाना स्तर पर महिलाओं की मदद के लिए बननेवाले हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती होगी, जो महिलाएं फरियाद के लिए थाना पहुंचती हैं, उनसे बात करेंगी. साथ ही समस्या के समाधान के लिए पहल करना भी महिला पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी होगी. यदि जरूरत पड़ी तो उन्हें थाना प्रभारी के पास ले जाएंगी.