चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
20-Mar-2021 07:55 PM
PATNA : बिहार के सभी स्कूल और कॉलेजों से पुलिसवालों और अर्धसैनिक बलों को हटाने का निर्देश दिया गया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार की ओर से राज्य के सभी एसपी, एसएसपी और डीईओ को पत्र लिखा गया है. आपको बता दें कि कल ही पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह से लड़कियों ने शिकायत की थी कि बांकीपुर गर्ल्स स्कूल में पुलिसवालों के रहने से उन्हें परेशानी हो रही है.
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि शनिवार को सीएम नीतीश की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों में इसे भी जोड़कर देखा जाये. पत्र में लिखा गया है कि लॉकडाउन के कारण स्कूल और कॉलेजों में पढ़ाई नहीं हो रही थी. इस दौरान पुलिसवालों और अर्धसैनिक बलों को स्कूल और कॉलेजों में ठहराया गया था. लेकिन अब सरकार ने स्कूलों में पढ़ाई जारी रखने का आदेश दे दिया है. लेकिन पुलिस और अर्धसैनिक बलों के ठहराव के ठहराव के कारण बच्चों को परेशानी हो रही है. जिसके कारण उन्हें तत्काल यहां से हटाने का आदेश दिया गया है.
गौरतलब हो कि शुक्रवार को पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह बांकीपुर गर्ल्स स्कूल में पहुंचे थे. इस दौरान वहां की लड़कियों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि उनके स्कूल में अधिकतर शौचालाओं के दरवाजे टूटे हुए हैं. स्कूल में पुलिसवालों को ठहराया गया है, जो कैंपस में घूमते रहते हैं. कई लड़के भी स्कूल में आते-जाते रहते हैं. अगर पुलिसवालों को हटा दिया जाये तो उन्हें हॉस्टल में रहने की जगह मिल जाएगी. दसवीं क्लास की अन्य छात्राओं ने पेयजल, कंप्यूटर आदि समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने रखा.