Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
28-Mar-2021 11:55 AM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में होली के कारण लोगों को अलर्ट किया जा रहा है. होली में कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका व्यक्त की गई है. इसे देखते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने एक बड़ा बयान दिया है. हेल्थ मिनिस्टर ने कहा है कि बिहार में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है.
बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि होली में कोरोना का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में 5 अप्रैल तक स्वास्थ्य विभाग के सारे कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की गई है. साथ ही मंगल पांडेय ने ये भी कहा कि 1 अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया जायेगा. बिहार सरकार की ओर से इसकी भी तैयारी पूरी कर ली गई है.
आपको बता दें कि पटना के एनएमसीएच स्थिति पैथोलॉजी विभाग के एक डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके पहले शिशु रोग विभाग के 4 डॉक्टर और 2 नर्स संक्रमित हो चुके हैं. अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह के मुताबिक एक और डॉक्टर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव हुई है. इनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद पैथोलॉजी डिपार्टमेंट के अन्य डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की जांच कराई जा रही है.
एनएमसीएच में नीतू और पीकू में मरीजों की भर्ती फिलहाल रोक दी गई है. यहां जिनमें बच्चों का इलाज चल रहा था, उन्हें दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है. अस्पताल अधीक्षक का कहना है कि अब होली के बाद ही इन दोनों डिपार्टमेंट ओं में मरीजों की भर्ती होगी. हालांकि शिशु रोग विभाग का ओपीडी सामान्य तरीके से काम कर रहा है.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा है कि बिहार में हर दिन लाखों की तादाद में करुणा टेस्टिंग की जा रही है, इसमें 70 फ़ीसदी जांच RT-PCR और ट्रू नेट के जरिए हो रही है. आरटीपीसीआर और ट्रू नेट से जांच की संख्या बढ़ाकर हर दिन 44500 कर दिया गया है. अब तक बिहार में दो करोड़ 33 लाख लोगों की कोरोना वायरस चुकी है और यहां रिकवरी रेट 99.06 फ़ीसदी है, जो कि राष्ट्रीय औसत 95.28 फ़ीसदी से ज्यादा है.