अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
05-Nov-2021 03:53 PM
By Tahsin Ali
PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आग में झुलसकर एक साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिजनों ने बताया कि मृत बच्चा घर का इकलौता चिराग था. माता-पिता की शादी के पांच साल बाद उन्हें बच्चा पैदा हुआ था, उसकी भी आग में झुलसकर बुरी तरफ मौत हो गई.
घटना पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुश्कीबाग का है. मामला रेलवे रैक पॉइंट के पास कृषि फार्म झुग्गी बस्ती की है. यहां मो. अमिर खान के घर में सो रहा उनका एक साल का बेटा मो. समीर झुलस गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, घर के आसपास बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे, तभी एक पटाखा मो. अमिर खान के घर के अंदर घुस गया. इससे गैस सिलेंडर में आग लग गई.
देखते ही देखते घर धू-धूकर जलने लगा. इसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. इससे अमिर के दो घर और सुरेन्द्र साह के तीन घरों में आग लग गई और देखते ही देखते पांच घर जलकर राख हो गए. आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई. लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी.
सूचना मिलने के 15 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लोगों ने बताया कि यदि थोड़ी देर और हो जाती तो कई लोगों के घर आग की चपेट में आ जाते. इधर एक साल के समीर की मौत के बाद से पूरे इलाके में गम का माहौल है.