पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
16-Aug-2021 09:37 AM
PATNA : राजधानी पटना के जलपुरा में एक नहर में कार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. नगर से गाड़ी और शव को बाहर निकाला गया है. घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई है.
घटना पटना के पालीगंज थाना इलाके की है. यहां जलपुरा गांव के नहर के पास तेज रफ़्तार एक कार नहर में पलट गई. जिसके कारण कार में बैठे दो लोगों की मौत दम घुटने से हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि ये लोग संपतचक से मेहंदीआ जा रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. जानकारी मिली है कि ये दोनों गाड़ी को भाड़ा के लिए ले जा रहे थे.
मृतकों की पहचान पटना संपतचक के रहने वाले रंजन कुमार और चंदन कुमार के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को नहर से बाहर निकाला. दोनों शव को भी बाहर निकाला गया. पालीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि रंजन कुमार नाम का युवक गाड़ी को ड्राइव कर रहा था. जबकि उसमें एक अन्य युवक चंदन कुमार आगे के सीट पर बैठा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अस्पताल भेज दिया है.