ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / ये पटना पुलिस है: थानेदार ने कोर्ट का भी कोई नोटिस नहीं लिया,...

ये पटना पुलिस है: थानेदार ने कोर्ट का भी कोई नोटिस नहीं लिया, नाराज अदालत ने थाना प्रभारी पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया

20-Mar-2021 08:41 PM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी जिस पुलिस के पीपुल्स फ्रेंडली होने के दावे करते रहे हैं वह पुलिस आम लोगों की कौन कहे कोर्ट का आदेश भी नहीं मान रही. पटना के दीघा थाने को कई बार निर्देश देने के बावजूद जब थानेदार ने कोर्ट का कोई नोटिस नहीं लिया तो थानाध्यक्ष के खिलाफ FIR  दर्ज कराने का आदेश दिया गया है. कोर्ट की नाराजगी ये बताने के लिए काफी है कि सुशासन की पीपुल्स फ्रेंडली पुलिस किस तरीके से काम कर रही है. 


दीघा के थानेदार पर एफआईआर होगी
पटना सिविल कोर्ट के एडीजे(नवम) कुमार गुंजन की अदालत ने शनिवार को सख्त कदम उठाते हुए दीघा के थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने थानेदार का वेतन रोकने का भी आदेश जारी किया है. एडीजे की कोर्ट ने पटना के एसएसपी को पत्र भेजकर अपने आदेश को लागू करने को कहा है. मामला अग्रिम जमानत याचिका से जुड़े मामले का है. थानेदार ने कोर्ट के बार-बार के आदेश के बावजूद केस डायरी नहीं भेजा. 


दरअसल एडीजे की कोर्ट में अग्रिम जमानत की दो याचिकायें दायर की गयी थीं. इन याचिकाओं पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने 30 जनवरी 2021 को पुलिस से केस डायरी की मांग की थी. कोर्ट ने केस डायरी मांगने के बाद स्मार पत्र भेजा. फिर शो कॉज नोटिस जारी किया. लेकिन थाना प्रभारी ने केस डायरी भेजना तो दूर कोर्ट के शो कॉज नोटिस का भी कोई नोटिस नहीं लिया. यानि कोर्ट को कोई जवाब नहीं दिया. 


शनिवार को कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया. एडीजे की कोर्ट ने कहा कि दीघा के थाना प्रभारी ने न सिर्फ कोर्ट के आदेश की अवहेलना की बल्कि आम नागरिक को संविधान द्वारा दिये गये विधिक अधिकार का भी हनन किया है. कोर्ट ने थानेदार को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया है. एसएसपी को पत्र भेजकर दीघा थाना प्रभारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 175 और 187 के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. वहीं फिलहाल उनका वेतन भी रोकने का निर्देश दिया गया है.