चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
13-Mar-2021 10:11 PM
PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी शराब तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. बिहार पुलिस की ओर से इस कानून को सख्ती से लागू करने का काफी दबाव है लेकिन इसके बावजूद भी कई जगहों पर बिहार पुलिस की स्ट्रेटेजी फेल साबित हो रही है. क्योंकि कई पुलिसवाले भी दारु के शौक़ीन हैं, जिन्हें पिछले दिनों नशे की हालत में गिरफ्तार भी किया गया है. लेकिन ताजा मामला ये है कि शराब तस्करी में पकड़े गए वाहन अब थाने में बेकार नहीं पड़े रहेंगे. गाड़ियां थाने में सड़ेंगी नहीं बल्कि अब उनका उपयोग सरकारी कामकाज में किया जायेगा.
पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शराब तस्करी में पकड़ी गई गाड़ियों का उपयोग सरकारी कामों में करने का दिया है. यानी कि जब्त वाहनों को अब सरकारी कार्यालय के उपयोग में लाया जायेगा. शुक्रवार को जिलाधाकरी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में शराबबंदी की समीक्षा की गई. इस मीटिंग में डीएम ने कहा कि राजसात वाहनों का उपयोग थाना, सरकारी कार्यालयों में किया जाएगा. साथ ही राजसात वाहनों का उपयोग विद्यालय, थाना और सरकारी कार्यों के लिए भी किया जाएगा.
इस समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि पटना जिले में कुल 3326 वाहनों को जब्त किया गया था और इनमे से 1037 वाहनों को राजसात कर दिया गया है. बता दें कि अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा 2677, उत्पाद विभाग द्वारा 629 और आर्थिक अपराध इकाई द्वारा 14 वाहनों को जब्त किया गया था . जिलाधिकारी पटना ने बताया कि राजधानी पटना में शराबबंदी अभियान के तहत छापेमारी कर अवैध शराब का धंधा करने वालों के शराब कारोबारियों के पास वाहन और भवनों को ही जब्त किए जाने की प्रक्रिया जारी है.
जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह आगे ने बताया कि पटना बाईपास के पास से जब्त गोदाम में खुले बाईपास थाने का आधुनिकीकरण होगा. उसे मॉडल थाने के रूप में बनाया जाएगा. डीएम ने अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी का अभियान भी तेज करने का निर्देश दिया है.