ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / news / थानेदार, जमादार और दो दारोगा सस्पेंड, SP ने की बड़ी कार्रवाई, जिले में...

थानेदार, जमादार और दो दारोगा सस्पेंड, SP ने की बड़ी कार्रवाई, जिले में 45 से ज्यादा पुलिसवालों का तबादला

11-Apr-2021 10:15 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नवादा से सामने आ रही है. जहरीली शराब से मौत के बाद एसपी धूरत सायली सांवलाराम ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस कप्तान ने दो दारोगा और एक जमादार को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा तक़रीबन 4 दर्जन से ज्यादा पुलिसवालों का तबादला भी किया गया है.


रविवार को एसपी धूरत सायली सांवलाराम ने फिर एक बार बड़ी कार्यवाही की है. एक दिन पहले पकरीबरावां के थानाध्यक्ष को लाइन क्लोज किया था और आज कौआकोल थानाध्यक्ष मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है. थानाध्यक्ष के अलावा तीन और पुलिस पदाधिकारी को निलंबित किया गया है. एसपी ने कई थानों के चालक को भी इधर से उधर कर दिया है.


news imageधूरत सायली सांवलाराम, एसपी, नवादा


कौआकोल थानाध्यक्ष, कौआकोल थाना के एक एएस आई और नगर थाना के दो एस आई पर गाज गिरी है. बताया जा रहा है कि शराब मामले में ही ये कार्यवाही की जा रही है. बता दें कि जहरीरी शराब कांड को लेकर नगर थानाध्यक्ष टीएन तिवारी, उत्पाद दरोगा नागेंद्र प्रसाद, चौकीदार विकाश मिश्रा को पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है.


news imageमनोज कुमार, थानाध्यक्ष, कौआकोल 


ड्यूटी में जो भी पुलिस लापरवाही कर रहे है. उसे एसपी धूरत सायली सांवलाराम बकसने के मूड में नहीं है. लगातार ऐसी कार्यवाही जिला में देखने को मिल रही है.